Wrong to Wear Crown in Mahakal Temple : ‘मिस इंडिया’ के ताज पहनकर महाकाल जाने से विवाद, यह अमर्यादित!

126
Wrong to Wear Crown in Mahakal Temple

Wrong to Wear Crown in Mahakal Temple : ‘मिस इंडिया’ के ताज पहनकर महाकाल जाने से विवाद, यह अमर्यादित!

बाबा महाकाल राजाधिराज हैं और उनके सामने कोई भी पगड़ी या ताज पहनकर नहीं बैठता!

Ujjain : ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024‘ की विजेता निकिता पोरवाल के ताज पहनकर भगवान महाकाल के दर्शन करने पर विवाद खड़ा हो गया। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। पुजारी ने कहा कि उज्जैन के लिए गौरव की बात है कि उज्जैन की बेटी ने यह ताज पहना, लेकिन ताज पहनकर महाकालेश्वर के सामने बैठना मर्यादा के अनुकूल नहीं है। बाबा महाकाल राजाधिराज हैं और उनके सामने कोई भी पगड़ी या ताज पहनकर नही बैठता। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा माने जाते हैं। लोगों को इस मर्यादा का मान-सम्मान करना चाहिए।

WhatsApp Image 2024 10 28 at 11.58.13

उज्जैन के अरविंद नगर में रहने वाली निकिता पोरवाल को हाल ही में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया था। खिताब जीतने के बाद जब वह रविवार को उज्जैन पहुंचीं तो परिवार और रिश्तेदारों के साथ ही सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निकिता के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर रेड कारपेट बिछाकर और आतिशबाजी एवं फूलों की वर्षा कर उनका ग्रैंड वेलकम किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब निकिता गुलाबी ड्रेस और मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज पहन भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।

Also Read: Police Beat up Tribal Woman : चोरी के आरोप में पुलिस ने आदिवासी महिला को पीटा, सांसद ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत की!

महाकाल के पंडित ने आपत्ति ली

इस दौरान निकिता ने न सिर्फ सिर पर ताज पहनकर नंदी हाल में महाकाल का ध्यान लगाया, बल्कि महाकाल की चौखट पर माथा भी टेका। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी महेश शर्मा ने इस पर ऐतराज जताया। उनका कहना था कि महाकाल राजाधिराज अवंतिका के राजा हैं और और उनके सामने किसी भी व्यक्ति को सिर पर पगड़ी, टोपी या ताज पहनकर जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है।

मंदिर के पुजारी ने कहा कि निकिता अगर महाकाल के सामने ताज पहनकर बैठने के बजाय वह अपना ताज महाकाल के चरणों में रखकर प्रार्थना करतीं तो उससे उनका मान और सम्मान दोनों बढ़ता और भगवान के सामने मर्यादा भी बनी रहती।

Also Read: Diwali Gift From CM: CM डॉ. यादव ने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों का DA 4% बढ़ाने की घोषणा की, जनवरी 2024 से मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

उज्जैन में किया रोड शो

मंदिर में दर्शन के बाद निकिता ने टावर चौक से इस्कॉन मंदिर तक रोड शो भी किया। इसमें उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान वह ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। इस मौके पर लोगों ने निकिता पर फूल बरसाए और उनके स्वागत में आतिशबाजी की। बच्चियों ने वेलकम डांस किया। इस दौरान निकिता ने जय महाकाल कहकर सभी का अभिवादन किया।

Also Read: Strictness on Bikes : पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बाइकों पर सख्ती, 363 चालकों से ढाई लाख जुर्माना वसूला!