Cabinet Meeting Today: मोहन यादव कैबिनेट की आज शाम 5.30 बजे बैठक, एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

1075
CM Yadav's Instructions

Cabinet Meeting Today: मोहन यादव कैबिनेट की आज शाम 5.30 बजे बैठक, एक दर्जन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

सिंहस्थ के पहले उज्जैन की सड़कें होंगी चकाचक, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी

भोपाल. सिंहस्थ के पहले उज्जैन की सड़के चकाचक होंगी। उज्जैन में चारों तरफ से आने वाले मार्गो को बेहतर किया जाएगा। इन सड़कों के प्रस्तावों को आज शाम 5.30 बजे मंत्रालय में होंने वाली कैबिनेट बैठक में मंजूरी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा कैबिनेट में एक दर्जन प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्ययक्षता में बुधवार शाम को होंने वाली कैबिनेट बैठक में नर्सो के कई पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की जाएगी। वहीं उज्जैन में लोक निर्माण विभाग को सड़कों के निर्माण और संधारीकरण के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में एक दर्जन अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। कई अधिकारियों-कर्मचारियों की डीई शुरु करने के प्रस्तावों और पेंशन रोकने के मामलों पर भी कै बिनेट में चर्चा की जाएगी।