OSD to CM: पूर्व IAS अधिकारी गोपाल डांड बने CM के OSD, सिंहस्थ संबंधी कार्य देखेंगे

2126

OSD to CM: पूर्व IAS अधिकारी गोपाल डांड बने CM के OSD, सिंहस्थ संबंधी कार्य देखेंगे

 

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व IAS अधिकारी गोपाल डांड को मुख्यमंत्री का OSD नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के OSD के रूप में गोपाल आगामी सिंहस्थ से जुड़े कार्यों को उज्जैन में देखेंगे।

बताया गया है कि वे उज्जैन के विकास से संबंधित अन्य कार्यों को भी समय-समय पर देखेंगे।

गोपाल डांड पिछले सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में अपर कलेक्टर के रूप में पदस्थ थे। बाद में उन्हें IAS अवार्ड हुआ और वे रीवा के संभागीय कमिश्नर पद से से रिटायर हुए। वे 2008 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। वे खरगोन और रतलाम जिले में कलेक्टर के रूप में भी पदस्थ रहे।