SPS to IPS: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को IPS अवार्ड

1084

SPS to IPS: राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को IPS अवार्ड

भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के 4 अधिकारियों को IPS अवार्ड हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।

राज्य पुलिस सेवा के जिन अधिकारियों को IPS अवार्ड हुआ है, वे हैं- प्रकाश परिहार, दिलीप कुमार सोनी, अवधेश प्रताप सिंह और राजेंद्र कुमार वर्मा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों अधिकारियों की डीपीसी दिसंबर 2024 में की गई थी। तब इन चार नामों को हरी झंडी प्रदान की गई थी।

डीपीसी में लिए गए निर्णय के आधार पर अब उन्हें IPS अवार्ड किए जाने की विधिवत सूचना केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी कर दी गई है।