Eye Donation : श्रीमती लीलाबाई राठौड़ का निधन परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति!  

698

Eye Donation : श्रीमती लीलाबाई राठौड़ का निधन परिजनों ने दी नेत्रदान की सहमति!

 

Ratlam : शहर के नीम चोक निवासी स्वर्गीय आनंदीलाल राठौड़ की धर्मपत्नी श्रीमती लीलाबाई राठौड़ के निधन होने पर समाजसेवी गोपाल राठौड पतरावाला ने उनके सुपुत्र मोहन राठौड़ को उनकी माताजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी।

 

नेत्रदान की परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ जीएल ददरवाल को सूचित किया। सूचना मिलते ही डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के परमानंद राठौर, मनीष तलाच को साथ लेकर बडनगर से रतलाम पहुंचे और गुरुवार को अलसुबह नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण की।

 

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के सदस्य भगवान ढालवानी, शलभ अग्रवाल मौजूद थे। नेत्रम परिवार ने राठौड परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया!