घातक हमले में घायल लड़की के स्वस्थ होने हेतु SP कार्यालय के कर्मचारियों ने ईश्वर से की प्रार्थना

140

घातक हमले में घायल लड़की के स्वस्थ होने हेतु SP कार्यालय के कर्मचारियों ने ईश्वर से की प्रार्थना

टीकमगढ़: मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में लड़की पर हुए प्राण घातक हमले में लड़की के स्वस्थ होने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा ईश्वर से प्रार्थना की गई और सामूहिक प्रार्थना में पुलिसकर्मी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर में पिछले दिनों हुई दर्दनाक घटना में एक लड़की पर प्राण घर तक हमला हुआ था जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर आरोपी को अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया गया था एवं लड़की को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था जिसमें घायल लड़की को एंबुलेंस से झांसी पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने झांसी और निवाड़ी जिले के पुलिस अधीक्षक के साथ संपर्क किया। टीकमगढ़ से 100 किलोमीटर झांसी तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से थाना कोतवाली से पायलट वाहन के साथ एंबुलेंस को झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था इसके बाद लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी से दिल्ली रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जारी है जिसके स्वास्थ्य के हाल-चाल की पुलिस अधीक्षक द्वारा निरंतर जानकारी ली जा रही है।

टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ इलाजरत लड़की की जल्द स्वास्थ्य हेतु ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की गई जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी कर्मचारी तख्तियां पर इलाज रत लड़की के लिए संदेश लेकर सामूहिक प्रार्थना में शामिल हुए।

●क्या था मामला..

टीकमगढ़ शहर के रेस्टोरेंट में आरोपी कपिल तिवारी ने अपनी प्रेमिका को एक रेस्टोरेंट में बुलाया और गोली मारकर के घायल कर दिया था इस मामले में पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था जबकि लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज और इसके बाद दिल्ली रेफर किया गया है जहां पर उसका उपचार जारी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की की हालत अब सुधार की ओर है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया हैं।