Eye Donation : पोते पराग की प्रेरणा से दादी का हुआ नेत्रदान, अब 2 लोग देख सकते हैं दुनिया!

1296

Eye Donation : पोते पराग की प्रेरणा से दादी का हुआ नेत्रदान, अब 2 लोग देख सकते हैं दुनिया!

Ratlam : धर्मस्व नगरी में नेत्रदान के प्रति लोगों में जागरूकता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं नेत्रदान के लिए परिजन स्वयं आगे आकर नेत्रदान की सहमति दें रहें हैं। नेत्रम संस्था के सदस्य हेमन्त मूणत ने बताया की शहर के डोंगरेनगर नगर क्षेत्र निवासी मनोहरलाल की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी मग के असामयिक निधन होने पर उनके पोते पराग मग ने परिजनों को दादीजी के नेत्रदान करने की प्रेरणा दी। परिजनों की सहमति प्राप्त होते ही संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास के ट्रस्टी एवम नेत्रदान प्रभारी डॉ. जीएल ददरवाल को सूचित किया गया सूचना प्राप्त होते डॉक्टर ददरवाल अपनी टीम के चंचल पाटीदार, मनीष तलाच के साथ बडनगर से रतलाम पंहुचे और नेत्रदान की प्रक्रिया पुर्ण की।

नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के हेमन्त मूणत, भगवान ढलवानी, मीनू माथुर, यशवंत पावेचा मौजूद थे। नेत्रम परिवार ने मग परिवार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया हैं!