
MPPSC द्वारा आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा-2025 चार संभागीय मुख्यालय पर 17 मई को
इंदौर: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कुल सचिव परीक्षा 2025 आगामी 17 मई को आयोजित होगी।
ऑफलाइन पद्धति से आयोजित यह परीक्षा रविवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेश के चार संभागीय मुख्यालय के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
उक्त परीक्षा निर्विघ्न, सुव्यवस्थित एवं सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए संभाग एवं जिला मुख्यालय पर उक्त परीक्षा हेतु त्रिस्तरीय नवीन प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी। जिसमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्कैनिंग, एचएचएमडी शामिल है। परीक्षार्थियों की एचएचएमडी के माध्यम से जांच फ्रिस्किंग की जाएगी, जिसमें पुरुष परीक्षार्थियों की जांच पुरुष वीक्षकों द्वारा महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपने फ्रिस्किंग महिला अथवा पुरुष कर्मचारियों से करा सकेंगे। इस जांच प्रक्रिया का पालन सभी परीक्षार्थियों को करना होगा। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय के 90 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।





