SBI Officer Caught : SBI के 4 अधिकारियों पर ₹1.68 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, EOW में केस दर्ज!

उन पर म्यूचुअल फंड और जीवन बीमा के निवेश में अवैध लेनदेन का आरोप!

591

SBI Officer Caught : SBI के 4 अधिकारियों पर ₹1.68 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, EOW में केस दर्ज!

Gwalior : करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय स्टेट बैंक के 4 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन पर म्यूचुअल फंड और जीवन बीमा के निवेश में अवैध लेनदेन का आरोप है। ग्वालियर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के 4 अधिकारियों को करोड़ों रुपयों की गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने चारों पर एसबीआई म्यूचुअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस में निवेश के नाम पर मिलीभगत कर 1 करोड़ 68 लाख रुपए से ज्यादा का अवैध-लेन देन करने का आरोप।

IMG 20250228 WA0013

प्राथमिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक की इंडस्ट्रियल इस्टेट शाखा हजीरा (वर्तमान तानसेन नगर) ग्वालियर के अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में प्राथमिक जांच पंजीबद्ध की गई। शिकायत के अनुसार गिरफ्तार चारों लोगों ने 2020 से 2024 तक बैंक के खातों से एसबीआई म्यूचुअल फंड एवं एसबीआई लाइफ में निवेश के नाम पर राशि 1 करोड़ 68 लाख 3 हजार का अवैध लेनदेन अन्य बैंक खातों में किया।

दरअसल, रीजनल एसबीआई मैनेजर अरविंद मिश्रा ने तानसेन नगर ब्रांच के तत्कालीन सीनियर एसोसिएट वरुण पाराशर, वीजेन्द्र सिंह बैस, रिटायर्ड कर्मचारी शरद टंडन, एसबीआई सिक्यूरिटीज कर्मचारी सोनम शेजवार व एसबीआई लाइफ कर्मचारी तेजन अग्रवाल के विरूद्ध एक लिखित शिकायत की थी। गड़बड़ी को लेकर एक कर्मचारी को पहले ही निलंबित किया जा चुका हैं।

शिकायत के आधार में ईओडब्ल्यू ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल द्वारा प्राथमिक जांच पंजीबद्ध की गई। जिसकी जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ग्वालियर को करने के लिए निर्देशित किया गया। बताया गया हैं कि एक आरोपी वरुण पाराशर को जून 2024 में ही बैंक द्वारा पहले ही निलंबित किया जा चुका हैं।