Condolence Meeting: वरिष्ठ IPS अधिकारी मनीष शंकर शर्मा के निधन पर आज शाम IPS एसोसिएशन की शोक सभा 

258

Condolence Meeting: वरिष्ठ IPS अधिकारी मनीष शंकर शर्मा के निधन पर आज शाम IPS एसोसिएशन की शोक सभा 

 

भोपाल: Condolence Meeting: वरिष्ठ IPS अधिकारी मनीष शंकर शर्मा के निधन पर आज शाम 05.30 बजे IPS एसोसिएशन की शोक सभा पुलिस ऑफिसर्स मैस में होगी।

 

बता दे कि वर्ष 1992 बैच के IPS अफसर एवं स्पेशल डीजी रेल मनीष शंकर शर्मा का इलाज के दौरान परसों देर रात दिल्ली में निधन हो गया था।

बताया गया है कि वे चार मार्च को नियमित चेकअप करवाने के लिए दिल्ली गए थे। यहीं पर उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान ही उन्होंनें अंतिम सांस ली। मनीष शंकर शर्मा के पिता केएस शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं। शर्मा का अंतिम संस्कार कल भोपाल में भदभदा विश्राम घाट पर किया गया।

बताया जाता है कि शर्मा 4 से 7 मार्च तक के अवकाश पर चेकअप करवाने के लिए दिल्ली गए थे। यहां पर उन्होंने चेकअप करवाया। उस दौरान एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। वे कुछ दिन यहीं पर भर्ती रहे। इसके बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। वे मध्य प्रदेश भवन आ गए थे। यहां पर अचानक उनकी फिर से तबीयत खराब हुई। उन्हें पीएसआरआई हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टर्स ने उन्हें भर्ती कर लिया। यहीं पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

     *28 फरवरी को ही हुए थे DG रैंक में पदोन्नत* 

शर्मा वर्ष 1992 बैच के IPS अफसर हैं। वे 28 फरवरी को ही पदोन्नत होकर स्पेशल डीजी बनाए गए थे। इससे पहले वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल थे। शर्मा मूल रूप से नर्मदापुरम के निवासी थे। वे रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा में पुलिस अधीक्षक रहे थे। शर्मा ने अपनी सेवाएं संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्रिया और हजेंगोविना में भी दी। वे 1997 से 1998 तक यहां पर पदस्थ रहे थे। इस दौरान उन्होंने यहां के पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया था। शर्मा के सम्मान में 20 जुलाई को अमेरिका के केलिफोनिया के सैन डिएगो शहर में मनीष शंकर शर्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है।