ईद पर हर साल बंद रहते हैं यहां के बाजार,जानिए वजह!  

जानिए क्या हैं वजह!  

1565

ईद पर हर साल बंद रहते हैं यहां के बाजार,जानिए वजह!

 

Jawad : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद में भी कल ईद-उल-फितर का पर्व मनाया गया। लेकिन बाजार बंद की प्रथा जारी रही।

जी हां जावद में बाजार बंद रहने का यह क्रम विगत 11 वर्ष से चला आ रहा हैं। इसके लिए कोई भी आव्हान नहीं करता हैं। सभी लोग स्वेच्छा से बाजार बंद रखते हैं। बंद रखने का यह क्रम वर्ष 2015 में हनुमान जयंती के दिन से प्रारम्भ हुआ।

 

शहर में जब हनुमान जयंती का उत्सव मनाया जा रहा था तब शोभायात्रा के दौरान खुर्रा चौक पर पथराव हुआ था। इस घटना के बाद से हर साल जावद की जनता ने बाजार बंद करने की प्रथा शुरू की थी जो निरंतर जारी है। सोमवार को नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा!