IAS Transfer List: CG में 41 IAS अधिकारियों के तबादले, बिलासपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

980
Major IAS Reshuffle

IAS Transfer List: CG में 41 IAS अधिकारियों के तबादले, बिलासपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

विनोद काशिव की रिपोर्ट

Raipur: IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 41 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। बिलासपुर सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले गए है। संचालक जनसंपर्क को भी हटा दिया गया है।

2009 बैच के आईएएस अधिकारी बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

संजय अग्रवाल को राजनांदगांव कलेक्टर से अब बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है।

संचालक जनसंपर्क अजय कुमार अग्रवाल को हटा दिया गया है। अब उन्हें प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम पदस्थ किया गया है।

यहां देखिए पूरी तबादला सूची-