Revolt in Mahila Congress : इंदौर में महिला कांग्रेस में बगावत, अध्यक्ष पर पैसे लेकर पद देने का आरोप

सूची में बदलाव नहीं किया तो रीता डागरे की आत्मदाह की चेतावनी

1898

Revolt in Mahila Congress

Indore : महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी एवं जिला व शहर अध्यक्षों की घोषणा क्या की, चारों तरफ विरोध शुरू हो गया। सूची के सामने आते ही इंदौर महिला कांग्रेस में तो विद्रोह ही हो गया। शहर महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष रहीं रीटा डागरे ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल पर पैसा लेकर पद देने के आरोप लगाए। विरोध के लिए वे रीगल तिराहे पर अपनी समर्थक महिला कार्यकर्ताओं के साथ पहुँची और जमकर नारेबाजी की।

नवीन कार्यकारिणी से नाराज शहर कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष रीटा डागरे ने बताया कि पैसों के लिए कांग्रेस के नियमों और परंपराओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। अब तक कांग्रेस में कार्यवाहक अध्यक्ष को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलती थी। लेकिन, इस बार पैसे लेकर शहर के अध्यक्ष पद पर साधना भंडारी और जया तिवारी को बैठा दिया गया। रीटा ने बताया इंदौर जिले में वे अकेली वाल्मिकी समाज से जुड़ी महिला नेता हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष से कार्यकारिणी सदस्य बनाकर समाज की उपेक्षा कर दी। रीटा और उनके समर्थकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल, विधायक संजय शुक्ला और शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का पुतला दहन करने की घोषणा के थे थी। लेकिन, इसी बीच वरिष्ठ नेताओं के कहने पर पुतला दहन का कार्यक्रम उन्हें निरस्त करना पड़ा। वही रीटा ठाकरे ने कहा कि 2 दिन का समय वरिष्ठ अधिकारियों को दिया है। अगर इस दौरान कार्यकारिणी सूची में बदलाव नहीं किया गया, तो वे महिला कार्यकर्ताओं और कांग्रेस बाल कार्यकर्ताओं सहित कांग्रेस कार्यालय भवन के सामने आत्महत्या करेंगी।