MLA रवि जोशी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

देवास में मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ थे मौजूद

1588

 

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

विधायक और कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान प्रभारी रवि जोशी कोरोना पाॅजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, सम्पर्क में आए लोगो से जाॅच कराने का किया आग्रह, कमलनाथ के साथ मंगलवार को देवास में थे मौजूद

खरगोन: खरगोन विधायक रवि जोशी कोरोना पाॅजिटिव हो गये है । रवि जोशी कांग्रेस के घर चलो, घर घर चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी है। देवास में मंगलवार को विधायक रवि जोशी पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो कार्यक्रम में मौजूद थे।                                                        IMG 20220202 WA0039

रवि जोशी ने ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जोशी ने लोगो से अपील की है की जो भी लोगो उनके सम्पर्क में आये है अपनी सुरक्षा को देखते हुए अपनी जाॅच करा ले।

विधायक जोशी ने बताया की डाॅक्टरो की सलाह पर घर पर ही भोपाल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। गौरतलब है की कांग्रेस के घर चलो, घर घर चलो अभियान से पहले कई बडे नेता स्वास्थय को लेकर पहले ही घर पर है।