Ramesh Dev Passes Away : फिल्मों के चरित्र अभिनेता रमेश देव नहीं रहे

93 साल की आयु में निधन, फ़िल्मी दुनिया में शोक

839

Mumbai : हिंदी और मराठी फिल्मों के पुराने कलाकार रमेश देव का निधन हो गयाl वे 93 साल के थेl उन्होंने चार दिन पहले ही अपना 93वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और मराठी फ़िल्में भी बनाई थी। रमेश देव का दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनकी पत्नी सीमा देवी एक्ट्रेस रही हैंl उन्होंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया   रमेश देव ने 285 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और 190 से अधिक मराठी फिल्मों में भी काम किया। उनके दो बेटे अजिंक्य देव और अभिनव देव हैं दोनों भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं रमेश देव का डेब्यू 1951 में आई मराठी फिल्म पाटलाची पोर के साथ हुआ था। उनकी पहली हिंदी फिल्म आरती थी, जो 1962 में आई थी

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘आनंद’ में भी काम किया था इसके अलावा उन्होंने राजेश खन्ना के साथ ‘आप की कसम’ में भी काम किया थाl उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ ‘मेरे अपने’ में काम किया था। 2013 में उन्हें पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया था।    रमेश देव काफी लोकप्रिय कलाकार थेl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैंl वह बीमार होने से पहले तक कई फिल्म पुरस्कारों और प्रीमियर में भी नजर आते थेl मराठी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम और काम काफी बड़ा था।