Fake Currency : 500 और 200 के नकली नोटों से RBI की टेंशन बढ़ी, RBI की रिपोर्ट में खुलासा!

1145

Fake Currency : 500 और 200 के नकली नोटों से RBI की टेंशन बढ़ी, RBI की रिपोर्ट में खुलासा!

नकली नोट आम बैंकिंग के जरिए बाजार में आ रहे, जनता के लिए सतर्क रहने की जरूरत!

New Delhi : देश में नकली करेंसी का खतरा फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। खासकर 500 और 200 के नोटों को लेकर चिंता बढ़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 में सामने आया है कि 500 के नकली नोटों की संख्या में 37.3% और 200 के नकली नोटों में 13.9% की वृद्धि हुई। इस अवधि में कुल 2,17,396 नकली नोट पकड़े गए, जो कि बीते कुछ वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नकली नोटों का बड़ा हिस्सा निजी बैंकों द्वारा पकड़ा गया, जबकि केवल 4.7% नोट आरबीआई की निगरानी में आए। यह दिखाता है कि नकली नोट आम बैंकिंग लेन-देन के जरिए बाजार में आ रहे हैं, जिससे आम जनता के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 500 के नकली नोटों की कुल संख्या 1,17,722 है, जबकि 200 के नकली नोट 32,660 पकड़े गए।

कुल नकली नोटों की संख्या 2022-23 के 2,25,769 से कुछ कम होकर 2024-25 में 2,17,396 रह गई है, लेकिन फिर भी चिंता का विषय है कि 500 और 200 के नोटों में नकली नोटों की संख्या में वृद्धि हुई है। नकली नोटों के इस बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए आम लोगों को खुद भी सतर्क रहना होगा और नोटों की जांच करने की आदत डालनी होगी।

असली 500 नोट की पहचान करने के लिए कुछ खास बातें ध्यान में रखनी होंगी, जैसे इसका रंग स्टोन-ग्रे होता है, आकार 66 मिमी 150 मिमी है, और इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ देवनागरी में ‘500’ लिखा होता है। सिक्योरिटी थ्रेड रंग बदलने वाला होता है जो हरे से नीले रंग में बदलता है।