WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Two-Hour Surgery of The Bull : रतलाम में सांड के फ्रेक्चर को पट्टा चढ़ाया, सुरक्षित घुमने के काबिल किया!

WhatsApp Image 2026 02 17 At 21.05.28

Two-Hour Surgery of The Bull : रतलाम में सांड के फ्रेक्चर को पट्टा चढ़ाया, सुरक्षित घुमने के काबिल किया!

Exclusive Report

मीडियावाला के ब्यूरोचीफ रमेश सोनी की खास खबर!

Ratlam : शहर की त्रिपोलिया गेट रोड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के नजदीक सोमवार की शाम एक सांड बहुत घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी हालत देखकर क्षेत्रिय रहवासियों ने उसे चारा-घास खिलाने का प्रयास किया लेकिन उसने उस तरफ देखा ही नहीं और कराहता रहा इसकी जानकारी क्षेत्रीय दुकानदार मुकेश राव (पान वाले) ने समाजसेवी, रमेश सोनी (पत्रकार) को दी तब उन्होंने एक पशु सेवक को मोबाइल लगाया जिन्होंने कुछ समय बाद पंहुचने की हामी भरी और शाम 6-30 बजे तक वह मौके पर नहीं पहुंचे और मौके पर सांड की हालत बिगड़ती जा रही थी ऐसे में किराना व्यापारी कपील जैन ने किसी को मोबाइल लगाया और उनके मोबाइल लगाने के कुछ समय पश्चात ही मौके पर मोटरसाइकिल वेन जिसमें उपचार के समूचे उपकरण, दवाईयां, इंजेक्शन और अन्य साधन मौजूद थे।

IMG 20260217 WA0227

मौके पर पहुंचे टीम के 4 सदस्यों ने सांड के तीनों पैरों को बांधे और जिस चौथे पैर में फ्रेक्चर हुआ था उसका उपचार करना प्रारंभ किया और बांस की लम्बी-लम्बी लकड़ियां लगाकर गरम पानी से सेक किया गया फिर दर्दनाशक मलहम लगाया और 3 से 4 इंजेक्शन लगाकर दर्द कम करने के बाद पट्टीया बांधकर उपचार किया। इस उपचार में क्षेत्रीय रहवासियों ने घायल सांड को पकड़कर सहायता की और तकरीबन 2 घंटे तक जारी ऑपरेशन के बाद उसे खड़ा करने के काबिल करने के बाद खाने-पीने के लिए चारा-घास खिलाया इसके कुछ समय बाद ही सांड अब ठीक होकर चलने-फिरने के काबिल हो गया। इतना ही नहीं इन डॉक्टरों की टीम ने घायल सांड पर निगरानी रखी और दवाईयों का डोज देते रहें।

इस दौरान पत्रकार रमेश सोनी ने टीम के मुख्य डॉक्टर विशाल पाटीदार से पूछ-ताछ की तो उन्होंने बताया कि हम चारों शहर भर में किसी भी क्षेत्र में किसी भी निराश्रित और बेसहारा प्राणी को किसी भी तरह की तकलीफ होने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित पशु की सेवा में जुट जाते हैं और और निःशुल्क उपचार करते हैं, इसके साथ ही टीम द्वारा शहर की सैलाना रोड़ स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के नजदीक एक घायल डॉगी का उपचार करते हुए उसे ठीक किया।

डॉ विशाल पाटीदार ने बताया कि हमारे संगठन का नाम पशुपतिनाथ सेवा समिति हैं जिसके सूत्रधार सराफा बाजार के व्यवसायी यश छाजेड़ हैं जिनके सहयोग से शहर-भर में हम सेवा प्रदान कर रहे हैं। हमें सूचित करने वाले किराना व्यापारी कपील जैन हैं जिनकी सूचना पर मौके पर टीम पहुंची और इस कार्य को अंजाम दिया।इस दौरान मोनेश माली, कार्तिक पाटीदार, हर्ष कसेरा, पंकज रजवानिया, शुभम चंद्रावत उर्फ ढाला, पंकज माली, सोनू राठौड़ तथा देवराज राजपूत, आशीष गुर्जर आदि मौजूद थे!

 

देखिए वीडियो!