
पढ़ना जारी रखें
दो दिन पहले तो माता टेकरी पर रखें पिंजरे में लकड़बग्घे की जगह बिल्ली आ गई, जिसे देखकर वन विभाग हताश हो गया था। एक-दो बार तो लकड़बग्घा पिंजरे के आसपास आकर निकल गया। उज्जैन से वन्य प्राणी रेस्क्यू टीम गुरुवार को लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए देवास पहुंची।
शुक्रवार की रात 12 बजे बाद पुलिस व वन विभाग द्वारा पाथवे पर बने दाल-बाफला पॉइंट के पास वन्य प्राणी लकड़बग्घे का शुक्रवार रात रेस्क्यू करते हुए पकड़ लिया गया। वन विभाग के एसडीओ संतोष कुमार शुक्ला और वन अमले ने पंचनामा बनाकर वन्य प्राणी लकड़बग्घे को सुरक्षित देवास के जंगल में छोड़ने के लिए भेजा गया।
देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, एसडीओ संतोष कुमार शुक्ला-