![MEDIAWALA BREAKING-01 Katni Mayor](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2021/12/MEDIAWALA-BREAKING-01-696x392.jpg)
मुंबई: बॉलीवुड से भारत रत्न लता मंगेशकर की मृत्यु के बाद आज सुबह टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है। बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार नहीं रहे।
आज सुबह 74 वर्ष की आयु में प्रवीण का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे।
महाभारत सीरियल के बाद प्रवीण कुमार लोकप्रिय हुए थे। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। अपने समय के अच्छे एथलीट भी रहे हैं।