Hemant Khandelwal is Now MP BJP Chief: हेमंत खंडेलवाल बने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा होना बाकी

770

Hemant Khandelwal is Now MP BJP Chief: हेमंत खंडेलवाल बने प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, औपचारिक घोषणा होना बाकी

भोपाल: विधायक हेमंत खंडेलवाल मध्य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। आज इस पद के लिए उनका अकेले का नामांकन दाखिल हुआ।

हेमंत खंडेलवाल ने अपना नामांकन प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए पार्टी चुनाव प्रभारी सरोज पाण्डे, विवेक शेजवलकर और धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष प्रस्तुत किया।

सीएम मोहन यादव, बीजेपी के वर्तमान अध्यक्ष वीड़ी शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वश्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया,वीरेंद्र खटीक,सावित्री ठाकुर , उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह आदि हेमंत खंडेलवाल के प्रस्तावक बने हैं।
क्योंकि किसी और का नामांकन दाखिल ही नहीं किया गया है इसलिए वे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।
माना जा रहा है कि आज ही इसकी घोषणा हो सकती है।