Sonam’s Pind Daan : महिला संगठन ने सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया, राजा की आत्मशांति के लिए पूजा!

वाराणसी महिला व्यापार मंडल ने कहा कि इससे महिलाओं की बदनामी हुई! 

464

Sonam’s Pind Daan : महिला संगठन ने सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया, राजा की आत्मशांति के लिए पूजा!

Varanasi: काशी में सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया गया। वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी एवं सभी पदाधिकारी एवं महिलाओं ने उसका समाज से बहिष्कार किया। वाराणसी जिले के दशाश्वमेध घाट पर महिला संगठनों ने सोनम रघुवंशी का पिंडदान किया गया।

संगठन की महिलाओं का कहना था कि सोनम रघुवंशी द्वारा पति की हत्या करने जैसी घटना के चलते महिलाओं की बदनामी हुई। उसके इस कृत्य के कारण शादी करने को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। दशाश्वमेध घाट पर पूरे विधि- विधान से सोनम रघुवंशी का पिंडदान कर महिलाओं ने उसकी तस्वीर और उसके पिंड को आग के हवाले कर दिया। उसकी तस्वीर को गंगा में इसलिए प्रवाहित नहीं किया कि उसे मोक्ष न मिले।

इस दौरान सोनम के मृत पति राजा रघुवंशी के नाम से भी पूजन किया गया, जिससे उसकी आत्मा को शांति प्रदान हो। वहीं पुजारी का कहना है कि जीवित व्यक्ति के पिंडदान का मतलब होता है कि उसे पूरी तरह से समाज से काट देना और उसका मोक्ष न होना।