
Weather Update:एक साथ 2 शक्तिशाली चक्रवात बदलेंगे भारत का मानसून, MP में शनिवार को भारी बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत के पूर्व में अब दो शक्तिशाली चक्रवात हो गए हैं। एक चायना में तो दूसरा जापान के पास पहुंचकर तबाही मचाने वाला है।
जापान के समुद्र में बना चक्रवात आज 110 km की गति में आ गया है जो 5 जुलाई को जापान के करीब होगा और 6 जुलाई को देश के आखिरी छोर स्थित सपोरो के किनारे पर जाकर चक्रवात खत्म होगा।

*जापान में दोहरी मुसीबत*
5 जुलाई को जब चक्रवात के घेरे का असर जापान को हिलाएगा तब उसके दूसरे छोर पर पश्चिम से उत्तर की ओर जा रहे बादल ठहराव की स्थिति में आकर जमकर बरसेंगे। इससे जापान की धरती पर सुनामी, भूकंप और तूफान का जबरदस्त असर हो सकता है।
*दूसरा चक्रवात चाइना में*
इधर 2 जुलाई को फिलीपींस के समुद्र क्षेत्र में पनपा चक्रवात अगले 24 घंटे में 35 से 45 km प्रति घंटे की रफ्तार में आकर हांगकांग के पास से होते हुए रविवार 5 जुलाई को 140 km की गति में बदल जाएगा। ये चाइना के ताइपे से वेनझोउ में 8 जुलाई को प्रवेश कर 65 km की गति में आकर अंततः बिखरेगा।
*दोनों चक्रवात का भारत पर असर*
भारत के मानसून में अगले 3 दिन में बदलाव होगा। चाइना पहुंच रहा चक्रवात जब शनिवार को भारत की ओर रुख करेगा तब उत्तर पूर्वी बादलों का बहाव वियतनाम से भारत के पूर्वी राज्यों में बादलों को धकेलेगा, जिससे वर्षा तेज होगी। अलावा जापान का चक्रवात भी उत्तर पूर्व के बादलों का रास्ता रोकेगा ये दबाव भी चाइना और फिर भारत पर असर डालेंगे।
*भारत की हलचल*
चाइना और जापान के चक्रवातों ऐसे अगले दो से तीन दिन में भारत के उत्तर पूर्वी छोर से पड़ सकता है जिससे भारी बारिश का सिलसिला चल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज भी उत्तर भारत में कश्मीर से प्रवेश करेंगे। यहां से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर रूट बनेगा। इन राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। पाकिस्तान से होकर बादलों का बहाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में होगा जहां तेज बारिश की संभावना रहेगी। पूर्वी राज्यों सहित बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मानसून का गहरा असर होगा, साथ ही बंगाल की खाड़ी और पूर्वी मानसून दक्षिण भारत में बारिश करेंगे। असर महाराष्ट्र में भी होगा।
मध्य प्रदेश में आज पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होगी। यहां पूर्व से पश्चिम की ओर चाल बनेगी। इससे आज मध्य भाग भोपाल और आसपास में और कल 5 जुलाई को पश्चिमी हिस्से इंदौर बेल्ट में भी जोरदार बारिश हो सकेगी।





