WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: MP में उत्तरी दिशा छोड़कर अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री,अभी से तपने लगा निमाड़

Weather Update: MP में उत्तरी दिशा छोड़कर अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री,अभी से तपने लगा निमाड़

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में भिन्नता है। ग्वालियर में ठंड है जिसके चलते अधिकतम तापमान 27/28 डिग्री चल रहा है जबकि न्यूनतम 11/12 डिग्री। जबकि निमाड़ अभी से तपने लगा है खंडवा, खरगौन, बड़वानी आदि अधिकतम तापमान 32/33 डिग्री तक चला गया है। न्यूनतम तापमान में राहत है जो 15 डिग्री तक जा सकता है।

इंदौर, भोपाल और जबलपुर में अधिकतम 30/31 के बीच चल रहा है। पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में रातें अलसुबह तक ठंडी गुज़र रही हैं। पश्चिमी क्षेत्र में बादल भी नज़र आयेंगे।

दक्षिण भारत में 19 फरवरी से वर्षा की संभावना बन रही है। अभी दक्षिण महासागर में बादलों का सैलाब बन रहा है जिससे केरल, तमिलनाडु में 19 फरवरी से बारिश शुरू हो सकती है। केरल में आज भी बारिश की संभावना कुछ स्थानों पर हो सकती है। जबकि 19 फरवरी से आंध्रा, तेलंगाना, कर्नाटक में बादल छाएंगे।

उत्तर भारत में ठंड का असर बना हुआ है। पश्चिमी हवाओं संग बादलों के चलते रात के तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। बहरहाल बारिश, बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन कश्मीर में घने बादल छाएंगे।