Weather Update: उत्तर और पूर्व भारत में मानसून हावी, MP में बारिश की अनिश्चित स्थिति, 4 चक्रवातों से मौसम में आयेगा परिवर्तन

421

Weather Update: उत्तर और पूर्व भारत में मानसून हावी, MP में बारिश की अनिश्चित स्थिति, 4 चक्रवातों से मौसम में आयेगा परिवर्तन

 

जानिए चीन के तूफान की स्थिति

 

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

 

 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादलों की चक्राकार स्थिति भारत के उत्तर और पश्चिम में बनी हुई है। इसके अलावा एक चक्राकार स्थिति बंगाल से उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी है।

 

आज कश्मीर से तेज बारिश का मौसम दाखिल होकर लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी को घेरे में लेकर चलेगा। इन राज्यों में तेज वर्षा होगी। बिहार सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना आज धूमिल है।

 

भारत को चाइना में आए तूफान से मानसून को और दबाव मिल रहा है इससे बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ में भी चक्राकार हवाएं प्रभावी होकर तेज बारिश कर रही हैं।

 

मध्य प्रदेश को अभी भी दो तरफा मानसून मिल रहा है जिससे बादलों में परस्पर टकराहट की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में उत्तर से और पूर्व से पश्चिम की ओर हवाओं का चक्र चल रहा है।

आज पूर्व से लेकर दक्षिण इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मध्य इलाके में दोपहर बाद, उत्तर में सुबह से और पश्चिम में शाम को बारिश की संभावना है, फिर भी अनिश्चित वातावरण रहेगा। ताजे अनुमान के अनुसार अब इंदौर में 12 या 13 जुलाई को भारी बारिश की संभावना बन रही है। यहां अधिकतम तापमान में 2 डिग्री वृद्धि भी हुई है।

चाइना का तूफान आज अंतिम चरण में है। मानसून ने पूरी तरह भारत सहित म्यांमार, हनोई, लोस, थाईलैंड, कंबोडिया, आदि देशों में दबाव बनाया है। इसके अलावा तीन चक्रवात फिलीपींस के समुद्र में उथल पुथल मचा रहे हैं जिससे इन तूफानों की हवाएं आपस में टकरा रही हैं। पूर्वी दिशा का मानसून आने वाले दिनों में परिवर्तन करेगा।