सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल बाद लिया अलग होने का फैसला, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

627

सायना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल बाद लिया अलग होने का फैसला, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

 

नई दिल्ली। भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। सात साल तक वैवाहिक जीवन साथ बिताने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद सायना नेहवाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

 

सायना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि यह फैसला आपसी समझदारी और सम्मान के साथ लिया गया है। दोनों ने 2018 में शादी की थी। शादी से पहले लंबे समय तक दोनों ने एक साथ बैडमिंटन खेला और कई टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

इस खबर के सामने आने के बाद खेल जगत और प्रशंसकों में हलचल है। हालांकि दोनों ने अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहा और एक-दूसरे के लिए सम्मान बनाए रखने की बात कही है।

फिलहाल सायना और कश्यप दोनों अपने-अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।