WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

TI ने खाई थी सल्फास की गोलियां, हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर

WhatsApp Image 2025 07 21 At 17.12.38

TI ने खाई थी सल्फास की गोलियां, हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर

भोपाल. निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है, और उन्हें वेंटिलेर पर रखा गया है। हालांकि डॉक्टरों की ओर से बताया गया है कि सुबह उनकी हालत में मामूली सुधार हुआ है। बीती रात से ही अस्पताल में पुलिस अधिकारी मौजूद हैं तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में पल-पल अपडेट ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि TI रूपेश दुबे ने सल्फास की गोलियां खाई हैं। जिसके उनके शरीर के कई महत्वपूर्ण आॅर्गन बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

इस पूरे घटनाक्रम के पीछे के कारण को लेकर अभी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। रूपेश दुबे का परिवार कोलार इलाके में रहता है, जबकि वे स्वयं ज्यादातर समय निशातपुरा थाने के ऊपर बने कमरे में तथा एक अन्य किराए के घर में रहकर निकालते थे। कोलार और निशातपुरा के बीच की दूरी ज्यादा होने के कारण वे अक्सर निशातपुरा में ही रुक जाते थे। इसी वजह से परिवार में कलह शुरू होने की बात कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को TI रूपेश दुबे की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी, और उसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाने की बात उन्होंने पत्नी को खुद बताई थी। जिसके बाद पत्नी मौके पर पहुंचीं और स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया। बताया गया है कि पारिवारिक कारणों के चलते ही उन्हें आत्मघाती कदम उठाया।