WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी चतुर्वेदी निलंबित

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी चतुर्वेदी निलंबित

गणेश पांडे की रिपोर्ट

भोपाल। भोपाल के लकड़ी कारोबारियों की शिकायत के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी एवं कार्यवाहक वनक्षेत्रपाल राजकरण चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

भोपाल सॉ मिल्स एंड टिम्बर मर्चेंट्स एसोसिएशन द्वारा प्रस्तुत शिकायत और उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया कदाचार सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

WhatsApp Image 2026 06 30 at 18.53.20

इस संबंध में वन संरक्षक,भोपाल वृत्त क्षितिज कुमार ने 29 जून को निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत राजकरण चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।