HC’s Decision on Reservation of Wards : हाई कोर्ट का फैसला, इंदौर के सभी 85 वार्डों में SC-ST आरक्षण हमेशा रहेगा, रोटेशन सिर्फ OBC आरक्षित वार्डों में!

तीन साल पुराने आदेश को निरस्त कर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बैंच का फैसला पलट दिया!

297

HC’s Decision on Reservation of Wards : हाई कोर्ट का फैसला, इंदौर के सभी 85 वार्डों में SC-ST आरक्षण हमेशा रहेगा, रोटेशन सिर्फ OBC आरक्षित वार्डों में!

Indore : हाईकोर्ट ने सोमवार को इंदौर नगर निगम के वार्ड आरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। हाई कोर्ट ने कहा कि शहर के सभी 85 वार्डों में SC-ST के लिए आरक्षित वार्ड अब स्थायी रहेंगे। अर्थात उन्हें चुनाव के समय बदला नहीं जाएगा। रोटेशन सिर्फ OBC वर्ग की सीटों पर ही लागू होगा। राज्य सरकार की अपील मंजूर करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच का पुराना आदेश रद्द करने का फैसला दिया।

तीन साल पहले जयेश गुरनानी ने याचिका दायर कर SC-ST के आरक्षित वार्डों में भी ओबीसी की तरह रोटेशन की मांग की थी। उनकी दलील थी, कि आरक्षण स्थायी नहीं होना चाहिए, ताकि अन्य वर्गों को भी चुनाव लड़ने का अवसर मिले। इस याचिका पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने निर्णय देते हुए रोटेशन की बात मान ली थी। सिंगल बेंच के इस आदेश को राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। सरकार ने तर्क दिया कि आरक्षण तय करना सरकार का विशेषाधिकार है। SC-ST वर्ग के वार्डों को स्थायी आरक्षण में रखना सरकार की नीति का हिस्सा है, यह निर्णय कानून के दायरे में है।

सरकार के पक्ष में सुनाया हाई कोर्ट ने फैसला

डिवीजन बेंच में सोमवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार की दलीलों को सही माना और कहा कि OBC के लिए रोटेशन लागू रहेगा। लेकिन, SC-ST के लिए एक बार आरक्षित वार्ड को बदलने की जरूरत नहीं है। इससे पहले की स्थिति को ही यथावत रखा जाएगा।

जयेश गुरनानी की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 243 के तहत वार्ड आरक्षण में रोटेशन की प्रक्रिया अपनाना जरूरी है। उनका तर्क था कि एक ही वार्ड को बार-बार आरक्षित रखने से वहां के दूसरे समुदायों के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पाता। इससे लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की भावना प्रभावित होती है। लेकिन, डिवीजन बैंच ने इसे सही नहीं मानते हुए सिंगल बैंच का फैसला पलट दिया।

 

इंदौर नगर पालिक निगम वार्ड आरक्षण

– वार्ड क्रमांक 1 – पुरुष, वार्ड

– क्रमांक 2 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड – क्रमांक 3 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 4 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 5 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 6 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 7 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 8 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 9 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 10 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 11 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 12 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 13 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 14 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 15 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 16 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 17 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 18 – अनुसूचित

– वार्ड क्रमांक 19 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 20 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 21 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 22 – समान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 23 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 24 – अनुसूचित जाति पुरुष

– वार्ड क्रमांक 25 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 26 – अनुसूचित जाति पुरूष

– वार्ड क्रमांक 27 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 28 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 29 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 30 – अनुसूचित महिला

– वार्ड क्रमांक 31 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 32 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 33 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 34 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 35 – अनुसूचित जाति पुरुष

– वार्ड क्रमांक 36 – अनुसूचित जाति पुरुष

– वार्ड क्रमांक 37 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 38 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 39 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 40 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 41 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 42 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 43 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 44 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 45 – अनुसूचित जाति महिला

– वार्ड क्रमांक 46 – अनुसूचित जाति महिला

– वार्ड क्रमांक 47 – अनुसूचित जाति पुरुष

– वार्ड क्रमांक 48 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 49 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 50 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 51 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 52 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 53 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 54 – अनुसूचित जाति पुरुष

– वार्ड क्रमांक 55 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 56 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 57 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 58 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 59 – अनुसूचित जाति महिला

– वार्ड क्रमांक 60 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 61 – अनुसूचित जाति महिला

– वार्ड क्रमांक 62 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 63 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 64 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 65 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 66 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 67 – पिछड़ा महिला

– वार्ड क्रमांक 68 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 69 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 70 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 71 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 72 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 73 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 74 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 75 – अनुसूचित जनजाति

– वार्ड क्रमांक 76 – अनुसूचित जाति महिला

– वार्ड क्रमांक 77 – अनुसूचित जनजाति (महिला)

– वार्ड क्रमांक 78 – पिछड़ा पुरुष

– वार्ड क्रमांक 79 – अनुसूचित जनजाति (महिला)

– वार्ड क्रमांक 80 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 81 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 82 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 83 – सामान्य पुरुष

– वार्ड क्रमांक 84 – सामान्य महिला

– वार्ड क्रमांक 85 – सामान्य पुरुष।