
District Shooting Championship : सातवीं रतलाम डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, डीआईजी निमेष अग्रवाल ने किया सम्मानित!
Ratlam : डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सातवीं रतलाम डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीआईजी निमिष अग्रवाल रहें। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन में उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग सुविधाओं एवं आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था की प्रशंसा की तथा संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधाएं जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित कर रही हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए।
आईएसएसएफ राइफल में रनवीर मेव ने सीनियर, जूनियर, सब-यूथ एवं यूथ चारों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। वेदिक टाक ने सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक तथा आयुष गौर ने सीनियर वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। आईएसएसएफ पिस्टल में महिला वर्ग में नित्या खंडेलवाल ने स्वर्ण पदक तथा पुरुष वर्ग में डॉ. मनन व्यास ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। एनआर पीप साइट राइफल में सब-यूथ वर्ग में भावेश राव ने स्वर्ण तथा अथर्व परिहार ने रजत पदक जीता। यूथ पुरुष वर्ग में धैर्य गोस्वामी ने स्वर्ण तथा तनिष पाटीदार ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर पुरुष वर्ग में राजवर्धन सिंह ने स्वर्ण एवं मनन व्यास ने रजत पदक जीता, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में मनन व्यास ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।एनआर पीप साइट राइफल (महिला वर्ग) में यूथ वर्ग में स्नेहा मसीह ने स्वर्ण तथा आर्या सिंह वर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर महिला वर्ग में आर्या सिंह वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता।
एनआर पिस्टल में आयरा खान ने सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। जियाना ठक्कर ने सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत तथा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। आयशा खान ने सब-यूथ वर्ग में कांस्य एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता। नम्रता शुक्ला ने सीनियर वर्ग में रजत तथा नंदिनी शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। एनआर एयर पिस्टल में प्रणव सिंह नरुका ने स्वर्ण पदक जीता। इवान यादव ने सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत, जूनियर वर्ग में स्वर्ण तथा सीनियर वर्ग में रजत पदक अर्जित किए। सिद्धवर्धन ने सब-यूथ वर्ग में कांस्य, सौम्य पुनिया ने यूथ वर्ग में रजत, यजुष दुबे ने यूथ वर्ग में कांस्य, विनय प्रताप ने जूनियर वर्ग में रजत, अद्वितीय पोरवाल ने जूनियर वर्ग में कांस्य, रोम जाट ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण तथा आयुष्मान सिंह चौहान ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर यू.पी. स्टेट .22 पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर कोच डॉली का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही कोच मोहितराज सिंह सांखला, कोच डॉली एवं राकेश पोरवाल को शूटिंग खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. दिव्या पोरवाल ने तथा अंतरराष्ट्रीय कोच उमंग पोरवाल ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार माना!





