
IAS Transfer: हटाए गए पर्यावरण विभाग के विवादास्पद PS नवनीत कोठारी, उमा महेश्वरी को भी हटाया,ACS गुप्ता राजभवन से हटाए गए, कुछ अधिकारियों को दिए अतिरिक्त प्रभार
IAS Transfer: आखिरकार सिया विवाद के बाद आज राज्य सरकार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पर्यावरण विभाग के विवादास्पद PS नवनीत कोठारी और आपको की संचालक उमा महेश्वरी को हटा दिया है। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी के सी गुप्ता को वापस मंत्रालय में पदस्थ करते हुए अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग बनाया गया है। नवनीत मोहन कोठारी अब राज्यपाल के प्रमुख सचिव होंगे।
राज्य शासन ने आज कुछ अधिकारियों को दिए अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं।
अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को वर्तमान दायित्व के साथ-साथ पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक इप्को का प्रभार अतिरिक्त रूप से दिया गया है।
चंद्र मोली शुक्ला को वर्तमान दायित्व के साथ-साथ अपर सचिव मुख्यमंत्री का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। दीपक आर्य को अब इप्को का कार्यपालन संचालक बनाया गया है।
*यहां देखिए राज्य शासन द्वारा जारी आदेश*








