
Unique Example : जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री की मानसून यात्रा सम्पन्न, समाजोत्थान संबन्धित अहम् मुद्दों पर चर्चा कर लिए निर्णय!
Jaora : जैन सोश्यल ग्रुप की बैठक जिले के गढ़खंखई माताजी पर आयोजित की गई जिसमें समाजोत्थान संबंधित विचार-विमर्श किया जाकर निर्णय लिए गए। यह ग्रुप जावरा का एक अनूठा और संगठित परिवार हैं, जिसमें दिगंबर, श्वेतांबर, तेरापंथी, बारापंथी, मंदिर मार्गी सभी पंथों के सदस्य समभाव और भाईचारे के साथ जुड़े हुए हैं। ग्रुप का बस एक ही उद्देश्य हैं समाजसेवा करना, मिलना, बैठना, मुस्कुराना और एक-दूसरे के साथ जीवन का आनंद लेना।
इसमें खास बात यह है कि यह एक जैन एकता और समरसता की मिसाल हैं। जानकारी देते हुए जैन सोश्यल ग्रुप जावरा मैत्री के सचिव शशांक मेहता, कोषाध्यक्ष संदीप दसेड़ा ने बताया की जेएसजी जावरा मैत्री परिवार द्वारा एक दिवसीय धार्मिक यात्रा के साथ मानसुन यात्रा का आयोजन किया गया। श्री गढ़खंखई माताजी एवं जैन मंदिर श्री शांतीनाथ मंदिर के दर्शन-वंदन कर प्रकृति गोद में बहती हुई माही नदी में स्नान कर मोजमस्ती कर सभी ने प्राकृतिक वातावरण का खूब आनंद लिया।

इस दौरान ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय डायरेक्टर अनिल धारीवाल, अध्यक्ष राजेश पोखरना, पूर्व अध्यक्ष संदीप रांका, पंकज कांठेड़, विपिन चौरड़िया, शरद डुंगरवाल, सुनील खेमसरा, शशांक मेहता, नगीन चपडोद, डॉ ऋषि मेहता, संदीप दसैड़ा, अरुण धारीवाल, अनमोल लुक्कड, शैलेश श्रीश्रीमाल, तरुण टुकड़िया, संदीप आंचलिया, राहुल बरैया, अखिलेश कांठेड़, पुखराज संचेती, मनीष पोखरना, पारस श्रीमाल, लोकेश कांठेड़, शुभम लुक्कड़, अर्पित दसेड़ा, मुकेश खेमसरा, संजय भटेवरा, अंकित कोच्चट्टा, अतुल कोचर, राजीव लुहाड़िया, संतोष कोच्चट्टा, अविनाश नाहर, नीलेश मेहता, विभोर जैन, यादवेंद्र श्रीमाल, अंशुल मेहता, श्रेयांस कोठारी, विशाल जैन, गौरव धोका, आशीष चपड़ोद आदि दम्पत्ति मौजूद थे। अंत में आभार ग्रुप अध्यक्ष राजेश पोखरना ने माना!





