Live Video: युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

475

Live Video: युवक ने आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले एक लाइव वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक ने वीडियो में कहा है कि उसे घर वालों से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही गालियों और प्रताड़ना से वह काफी परेशान था। इसके बाद युवक ने एक कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।