
राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 11 नए जज और एडिशनल जजेस नियुक्त किए
भोपाल: राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 11 नए जजेस और एडिशनल जजेस नियुक्त किए है।
केंद्रीय न्याय एवं कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की X पोस्ट के अनुसार जिन 7 जज को हाई कोर्ट में नियुक्त किया गया है, उनके नाम है: पुष्पेंद्र यादव एडवोकेट, आनंद सिंह बहरावत एडवोकेट, अजय कुमार निरंकारी एडवोकेट, जयकुमार पिल्लई एडवोकेट,हिमांशु जोशी एडवोकेट, रामकुमार चौबे ज्यूडिशियल ऑफिसर और राजेश कुमार गुप्ता ज्यूडिशियल ऑफिसर।
नियुक्त किए गए एडिशनल जजेस के नाम है: आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, भगवती प्रसाद शर्मा और प्रदीप मित्तल। ये सभी ज्यूडिशियल ऑफिसर है।
यहां देखिए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन सिंह मेघवाल की X पोस्ट
In exercise of the power conferred by the Constitution of India, after consultation with Chief Justice of India, the President is pleased to appoint the following Judges/ Additional Judges in the High Courts:- pic.twitter.com/WYrYsMaMWA
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) July 28, 2025





