Weather Update: MP में 13 जून से मानसूनी बारिश, 7 से 12 जून तापमान में वृद्धि, आज कर्नाटक- गोवा में भारी बारिश

45

Weather Update: MP में 13 जून से मानसूनी बारिश, 7 से 12 जून तापमान में वृद्धि, आज कर्नाटक- गोवा में भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में और तीन दिन हवाओं और बादलों का मिश्रण तापमान को कम रखेगा, बारिश की क्षणिक संभावना भी रहेगी। लेकिन 7 से 12 जून तक तापमान में वृद्धि रहेगी, सर्वाधिक तापमान ग्वालियर बेल्ट में अधिकतम 43 तो न्यूनतम 34 डिग्री तक जा सकता है जबकि इसी बीच इंदौर में अधिकतम 39, भोपाल और जबलपुर 40 डिग्री तक जाएगा। प्रदेश में मानसूनी बारिश 13 जून से होने की संभावना है।

राजस्थान से गुजरात की ओर पश्चिमी हवाओं का आज जोर है। तूफानी हवाओं का घुमाव मध्य प्रदेश से मध्य और पूर्व की ओर रहेगा। इसके अलावा दक्षिण में कर्नाटक, गोए आज भारी बारिश की संभावना रहेगी। केरल आंध्रा और तेलंगाना में आंशिक इलाकों में बारिश होगी। बंगाल में भी मानसूनी बादलों का संग्रह तेज हो रहा है।