
IFS Officers Transferred : वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IFS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी!
Bhopal : मध्यप्रदेश शासन के वन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के 12 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश तहत इन अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।


आदेश के अनुसार, विद्या शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त एवं बजट) भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं श्रीमती अंजना तिर्की को वन संरक्षक कार्यालय, भोपाल भेजा गया है। करुणा यादव अब दक्षिण सागर वनमंडल की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा अमित वसंत निकम को अलीराजपुर वनमंडल में, लक्ष्मीकांत वासनिक को पश्चिम बैतूल में, अशोक कुमार लोखंडे को मप्र राज्य लघु वनोपज संघ में, विजयमंथन टीआर को धार में, अनुराग तिवारी को उज्जैन में तथा सचिन नडगडी को पांडुरणा वनमंडल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
भारती ठाकरे को डिंडोरी वनमंडल में, हरिओम को माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी में एवं रितेश सिरोठिया को इंदौर में उप वन संरक्षक (वन्यप्राणी) के रूप में पदस्थ किया गया है।





