IPS अफसर इंदौर की अनन्या राज्यपाल की ADC बनी, इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी

जानिए कार्य भार संभालने के बाद क्या कहा अनन्या ने

361

IPS अफसर इंदौर की अनन्या राज्यपाल की ADC बनी, इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी

इंदौर । भारतीय पुलिस सेवा में उड़ीसा कैडर की 2022 बैच की IPS अधिकारी अनन्या अवस्थी ने उड़ीसा के राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति की एड-डी-कैंप (एडीसी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वह ओडिशा में इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

अपनी नियुक्ति से पहले अवस्थी कटक अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर कार्यरत थीं।
बता दे कि अनन्या इंदौर की रहने वाली है। वे मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आशुतोष अवस्थी की बिटिया है ।

नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत में अवस्थी ने कहा,
पेशेवर रूप से यह जिम्मेदारी का एक महत्वपूर्ण पद है, जो मुझे बहुत अनुभव प्रदान करेगा। एक संवैधानिक पदाधिकारी की सेवा करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों की बात है। मुझे विश्वास है कि यह कई महिलाओं और युवा लड़कियों को सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आने और अपने सपनों को बिना किसी डर के पूरा करने के लिए प्रेरित
करेगा ।