WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Chain Cut in the Program : दीक्षा समारोह में चोर महिलाओं ने कमाल दिखाया

6 से 8 महिलाओं के गले से के गायब, चोर महिलाओं को पकड़ा

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Nagda (Dhar) : जिले के कानवन थाने के नागदा में सकल जैन श्रीसंघ द्वारा एक बड़ा दीक्षा महोत्सव शुक्रवार को आयोजित हुआ। दीक्षा के दौरान सैकड़ों जैन समाज के महिला-पुरुषों श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस आयोजन के दौरान 10 चोर महिलाएं भी कार्यक्रम स्थल ‘नाहर वेयर हाउस में आ गई। उन्होंने यहाँ करीब 6 से 8 महिलाओं की चैन काट ली। इस जानकारी के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

समाज की महिलाओं ने नए चेहरे देखकर पूछताछ करना शुरू किया तो चोर महिलाएं घबरा गई और भागने की कोशिश करने लगी। लोगों ने उन्हें पकड़कर कानवन पुलिस को सूचना दी। कानवन पूलिस मौके पर पहुॅंचकर महिलाओं को थाने ले गई। तीन महिलाओं को बस स्टैंड से भी लोगों ने पकड़ा है। जिन महिलाओं की चैन गायब हुई उनमें कोकिला अभयकुमार दाहोद, राजकुमारी राजेन्द्र कुमार झाबुआ, मधुबाला कुशलगढ़, सरोज दिलीप धार, शिवानी अनिल ने अपनी चैन कटने की जानकारी दी।

तीन सगी बहनों की भी काट ली गई। कानवन पुलिस के ASI ओमप्रकाश पंवार के अनुसार निरंजनबाई गांधी झाबुआ की रिर्पोट दर्ज की गई है। हिरासत में ली गई महिलाओं के पास से कोई माल बरामद नहीं हुआ। कानवन थाना प्रभारी दीपक चौहान से जब फोन पर चर्चा की गई, तो उनका कहना था कि दिल्ली, मुंबई से महिलाएं उज्जैन महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी और वे नागदा पहुंच गई, जहां उन्होंने यह वारदात की। महिलाओं से अभी कोई आईडी प्रूफ भी प्राप्त नहीं हुआ, जिससे यह बताया जाना संभव नहीं है कि यह वास्तव में दिल्ली या मुंबई से ही है।