मानव अधिकार आयोग में साढ़े 4 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित, हर साल बढ़ती जा रही शिकायतें

316

मानव अधिकार आयोग में साढ़े 4 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित, हर साल बढ़ती जा रही शिकायतें

 

भोपाल:मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में साढ़े 4 हजार से ज्यादा शिकायतें लंबित हैं। खास बात यह है कि आयोग में हर साल शिकायतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। छह साल पहले आयोग में जहां साढ़े नौ हजार के लगभग शिकायतें एक साल में आती थी, अब बढ़कर उनकी संख्या सवा दस हजार के करीब एक साल में हो गई है।

इस संबंध में विधानसभा में विधायक अजय सिंह के सवाल किया था। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखित में जवाब दिया।

मुख्यमंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 की शुरूआत में 3326 शिकायतें लंबित थी, साल भर में 9651 शिकायतें आई, इनमें से 9842 का निकाल किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के आरंभ में 3135 शिकायतें लंबित थी। इस साल 8 हजार 677 शिकायतें आई, इनमें से 9हजार 14 शिकायतें निपटाई गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुरूआत में 2798 शिकायतें लंबित थी। इस साल 8 हजार 821 शिकायतें आई, जबकि 9129 शिकायतें निपटाई गइ। वित्तीय वर्ष 2022-23 की आरंभ में 2490 शिकायतें लंबित थी। वर्ष भर में 9 हजार 248 शिकायतें आई, जबकि 8542 शिकायतों का निराकरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के आरंभ में 3 हजार 196 शिकायतें लंबित थी। वर्ष भर में 9 हजार 534 शिकायतें आई। इनमें से 8 हजार 24 का निकाल किया गया। वित्तीय वर्ष 2024- 25 के आरंभ में 4706 शिकायतें लंबित हैं। इस दौरान 10 हजार 478 शिकायतें आई। इनमें से 10 हजार 478 शिकायतों का निराकरण किया गया। जबकि लंबित शिकायतों की संख्या 4603 है।