Rajshree Quiz Competition : डॉ जयकुमार जलज स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन पत्र 31अगस्त तक किए जा सकेंगे जमा!

636

Rajshree Quiz Competition : डॉ जयकुमार जलज स्मृति में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन पत्र 31अगस्त तक किए जा सकेंगे जमा!               

 

Ratlam : रतलाम कला मंच द्वारा सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जयकुमार जलज की स्मृति में आयोजित की जा रही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “ज्ञान श्री” के आवेदन पत्र 31 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे प्रतियोगियों के आग्रह एवं उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संस्था के प्रचार सचिव शरद चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगी ने जिस सेंटर से फॉर्म प्राप्त किए हैं फॉर्म उसी सेंटर पर जमा कराना अनिवार्य है।जैसा कि सर्वविदित है प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जा रहीं हैं जिसमें प्रतियोगियों के उत्साहवर्धन हेतु अनेकों पुरस्कार तथा दोनों वर्गो के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को “ज्ञान श्री” सम्मान एवं रुपए 21-21 सौ नकद प्रदान किए जाएंगे।

 

 

प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में सामान्य ज्ञान के प्रति रुचि एवं जन-जागृति उत्पन्न करना हैं जिससे आगे चलकर विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।उक्त जानकारी संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रदान की गई। संस्था परामर्शदाता श्रीमती डॉ सुलोचना शर्मा, डॉ गोपाल मजावदिया, पदाधिकारी अजय चौहान, शरद चतुर्वेदी, महेश ओझा, सुनील शर्मा, अरुण शर्मा, नित्येन्द्र आचार्य, गोपाल सिंह तोमर, चंद्रकांत वायगांवकर, सुभाष शर्मा, विशाल कुमार वर्मा, विवेक शर्मा, श्रीमति किरण उपाध्याय, नीलिमा छविसिंह, सीमा अग्निहोत्री, सौम्या भावसार, रुपाली तबकडे, शीतल पांचाल आदि ने रतलाम के समस्त विद्यार्थियों एवं आमजनों से 37 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही इस लोकप्रिय प्रतियोगता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैं!