
पढ़ना जारी रखें
कुछ ऐसा ही नजारा माध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला मे देखने को मिला जहाँ शराब के नशे में वीरू की स्टाइल में एक सरफिरा आशिक टावर पर चढ़ गया और चिल्लाने लगा कि मेरी बसंती को बुलाओ।
मामला चंदला कस्बे के पुराने थाने के पीछे का है जहाँ वार्ड नंबर 5 का नंगु साहू नाम का शख्स शराब के नशे में वायरलेस टावर पर चढ़ गया और बसंती-बसंती चिल्लाने लगा,
हंगामा होता देखकर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने इस बात की सूचना डायल हंड्रेड और पुलिस को दी। पुलिस ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतरने का नाकाम प्रयास भी किया लेकिन जब शराबी आशिक पर कोई फर्क नहीं पड़ा तो पुलिस भी यह कहते चली गयी कि जब नशा उतर जाएगा तो ये भी नीचे आ जायेगा। और कहीं ऐसा न हो कि ऊपर चढ़कर उतारने के प्रयास में कोई अनहोनी घट जाए।
लोगों ने इस फिल्मी स्टाईल के इस ड्रामे का जमकर मज़ा लिया। तो वहीं लगभग 2 घंटे के हंगामे के बाद शराबी युवक कूद ब खुद अपने आप ही टावर से नीचे उतर आया।