
एक देश एक चुनाव से प्रशासनिक कार्यों में सुधार, नीति निर्माण में निरंतरता एंव राजकोष में बड़ी बचत होगी – पूर्व न्यायाधीश श्री रोहित आर्या
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर अभियान के प्रदेश संयोजक हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री रोहित आर्या ने युवा पीढ़ी एंव भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संगोष्ठी के माध्यम से एक राष्ट्र एक चुनाव से देश को होने वाले फायदे एंव बढ़ने वाली विकास की रफ्तार की जानकारी विस्तार से दी ।
संगोष्ठी में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्ससभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, भाजपा जिला महामंत्री विजय अठवाल की विशेष उपस्थिति रही।
शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान कर किया । दलौदा के मधुर मिलन रिसॉर्ट सभागार में आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न वर्गों व समाज प्रतिनिधि और युवा भी शामिल हुए पूर्व न्यायाधीश श्री आर्य ने जिज्ञासाओं के उत्तर भी दिए ।
एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश रोहित आर्या ने कहा की वन नेशन वन इलेक्शन एक ऐसी व्यवस्था एंव सकारात्मक सोच है जहां देश में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। इसके कई फायदे हैं राजकोष की बचत एक साथ चुनाव कराने से बार-बार होने वाले चुनावों के खर्च में कमी आएगी, जिससे देश के राजकोष में बड़ी बचत होगी। आचार संहिता के कारण विकास कार्य रुक जाते हैं, लेकिन एक साथ चुनाव होने से ऐसी रुकावटें कम होंगी और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी। एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक दलों को बार-बार धन जुटाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे चुनावी खर्च में कमी और भ्रष्टाचार की संभावना कम होगी। एक साथ चुनाव होने से मतदाता अधिक सक्रियता से मतदान करेंगे, जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। एक साथ चुनाव होने से प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा और नीति निर्माण में निरंतरता बनी रहेगी। एक साथ चुनाव होने से राष्ट्रीय मुद्दों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा, जिससे देश की विकास प्रक्रिया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा। एक साथ चुनाव होने से समय की बचत होगी, जिससे सरकारें और राजनीतिक दल अपने कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा की आज देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई उंचाईयों को छु रहा है। प्रधानमंत्री की दुर दृष्टि एंव दुरगामी सोच से आज भारत विश्व की 4थी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। एक देश एक चुनाव की कल्पना भी माननीय प्रधानमंत्री जी की क्रांतीकारी सोच है, जिसके अमल में आने पर देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबुत और सक्षम होगी।
स्वागत उद्बोधन एंव मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की आज मंदसौर जिले की युवा पीढी एंव पार्टी परिवार के पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को एक देश एक चुनाव से होने वाले फायदे की जानकारी मुख्य वक्ता पूर्व हाईकोर्ट न्यायाधीश रोहित आर्या के द्वारा संगोष्ठी के माध्यम से प्राप्त हो रही है।

संगोष्ठी संचालन एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला प्रभारी एंव भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजु चावला ने किया एंव आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन ने माना।
संगोष्ठी कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, डॉ.सुषमा आर्य, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, मानसिंह माछौपुरीया, कारूलाल सोनी, निहालचंद मालवीय, भाजपा जिला पदाधिकारीगण राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराज सिंह राणा, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र पाटीदार, प्रिती रोखले, अंकित सोनी, विनय धनगर, मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता, नपा.अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, अशोक निनामा, प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय सुराना, विनय दुबेला, चन्द्रशेखर मंडलोई, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार, मोर्चा जिला महामंत्री बंटी चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास सुराना, जीवन शर्मा, बंशीलाल पाटीदार, फतेह सिंह आंजना, हेमंत धनोतिया, विजय तातेंड, सौरभ रॉठी, दोलत सिंह आंजना, भगवान सिंह भंडारीया, जगदीश गुर्जर, शिव गुर्जर, केसरीमल जटिया, बंशी राठौर, दलपतसिंह डांगी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित थे। उक्त संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।





