WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Audience Enthralled By Singers’ Performances : गुलाब चक्कर में अनमोल सुर सफर संस्था के कलाकारों की प्रस्तुतियां से झुम उठे श्रोता!

Audience Enthralled By Singers’ Performances : गुलाब चक्कर में अनमोल सुर सफर संस्था के कलाकारों की प्रस्तुतियां से झुम उठे श्रोता!

Ratlam : शहर के नवश्रृंगारीत गुलाब चक्कर में दिनों-दिन श्रोताओं का शेलाब उमड़ रहा हैं। शाम को रंग-बिरंगी रोशनी की आभा से दमकते गुलाब चक्कर के स्तूपनुमा हाल में प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक व संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें हैं। यहां महीने में 20 दिन कोई न कोई संस्था के बेनर तले संगीत निशा आयोजित होती हैं जिसका श्रोताओं द्वारा दोहरा लाभ उठाया जा रहा हैं जो एक और संगीत से अपने मन को आल्हादित करते हैं तो वहीं कई श्रोता गुलाब चक्कर में संगीत के साथ-साथ टहलते हुए अपनी सेहत को संवारने में भी जुटे हैं।

IMG 20260211 WA0044

रविवार को अनमोल सुर सफर के कलाकारों ने कराओके पर सदाबहार गीतों की झड़ी लगा दी, संस्था के संस्थापक तथा सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी अनमोल सुरोलिया ने बताया कि 3 घंटे के अनवरत गायन कार्यक्रम में श्रोतागण एक परिवार के रूप में दाद देकर सहभागिता करते रहें। सिंगरों ने शोखियों में घोला जाए, मेरा इश्क सूफियाना, आधा हैं चंद्रमा, दिल की आवाज भी सुन, सांवरी सलोनी तेरी झील सी आंखें जैसे कई लोकप्रिय सदाबहार गानों को श्रोताओं के सम्मुख प्रस्तुत किया। सिंगरों में विवेक शर्मा सेवानिवृत्त फर्स्ट क्लास गार्ड, दलजीतसिंह संधू, सुखबीर, जयवंत गुप्ते, शैलेंद्र तिवारी, अनमोल- श्रीमती सीमा सुरोलिया, गीता बौरासी, पंकज शर्मा, अनीता, राकेश बोरिया, रोशनी, सुनीता नागदे, पीहू सोमानी आदि कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर रतलाम रियासत काल में इसी गुलाब चक्कर में राजा-महाराजा के समक्ष अपनी उत्कृष्ट आवाज से प्रस्तुति देने वाले मरहूम अब्दुल शकूर के परिवार के सदस्य आफताब जावेदी ने हिरो फिल्म के गाने पर बांसुरी की संगत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रमेश सोनी (पत्रकार), समाजसेवी भगवान त्रिलोकचंदानी, शिव त्रिलोकचन्दानी, बी एल परमार, श्रीमती परमार, हेमन्त मूणत समाजसेवी एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉयरेक्टर, सत्येन्द्र मूणत, प्रसन्न, शुभम पांचाल, महेश सोनी, अश्विन कुमार शुक्ला, संजय कोठारी, सोनगरा सर, शैलेन्द्र पंवार तथा अन्य मौजूद रहें, संचालन अनमोल सुरोलिया ने किया तथा आभार समाजसेवी शैलेन्द्र तिवारी ने माना!