SAS Transfer Cancelled: सागर नगर निगम कमिश्नर का तबादला हुआ रद्द 

745

SAS Transfer Cancelled: सागर नगर निगम कमिश्नर का तबादला हुआ रद्द 

भोपाल : राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर सागर नगर निगम के कमिश्नर राजकुमार खत्री का पूर्व में किया गया तबादला आदेश निरस्त कर दिया है।

IMG 20250823 WA0008

राजकुमार खत्री राज्य प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारी हैं और वे वर्तमान में सागर नगर निगम के कमिश्नर के साथ ही स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

राज्य शासन ने गत दिनों उनका तबादला यहां से उपसचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के पद पर मंत्रालय भोपाल कर दिया था लेकिन अब शासन ने इस तबादला आदेश को निरस्त कर दिया है।