SPS से IPS बने 10 अफसर अगले साल होंगे रिटायर, SP से लेकर IG तक के अफसर शामिल

637
Additional SP Transfer

SPS से IPS बने 10 अफसर अगले साल होंगे रिटायर, SP से लेकर IG तक के अफसर शामिल

भोपाल: राज्य पुलिस सेवा (SPS)से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) हुए अफसर बड़ी संख्या में अगले साल यानि वर्ष 2026 में रिटायर होने जा रहे हैं। लंबे अरसे बाद इतनी ज्यादा संख्या में अफसर अपना पुलिस में सेवाकाल पूरा करेंगे। ये अफसर SP से लेकर IG के पद पर पदस्थ हैं। यदि इनके तब तक तबादले नहीं हुए तो IG की तीन रेंज उनके रिटायरमेंट से खाली हो जाएंगी।

इनमें सबसे सीनियर आईपीएस अफसर हैं संजय तिवारी वे वर्ष 2004 बैच के हैं। वे IG प्रबंध के पद पर पदस्थ हैं। संजय तिवारी अगले साल जनवरी में ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं वर्ष 2006 बैच के चार और अफसर रिटायर होंगे। इसमें से तीन अफसर रेंज में आईजी हैं। ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना जुलाई में रिटायर होंगे, जबकि सागर आईजी हिमानी खन्ना मार्च में रिटायर होंगी। नर्मदापुरम आईजी मिथलेश शुक्ला भी अगस्त में रिटायर होंगे। इन चारों अफसरों के रिटायर होने के बाद वर्ष 2006 बैच के वे सभी अफसर रिटायर हो जाएंगे जो राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बने हैं।

वर्ष 2009 बैच के आईपीएस डीआईजी एवं डायरेक्टर एफएसएल शशिकांत शुक्ला भी अगले साल जुलाई में रिटायर होंगे। इसी बैच के डीआईजी नारकोटिक्स महेश चंद जैन मई और डीजीआई शहडोल सविता सोनाने अप्रैल में रिटायर होंगी। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक एवं 2012 बैच के अफसर जगदीश डाबर भी जनवरी में रिटायर होने जा रहे हैं। भोपाल में उपायुक्त एवं वर्ष 2016 बैच के आईपीएस अफसर जितेंद्र सिंह पंवार अप्रैल में रिटायर होने जा रहे हैं।