मंत्री-आईएएस अधिकारी के विवाद का सौहाद्रपूर्ण पटाक्षेप 

46

मंत्री-आईएएस अधिकारी के विवाद का सौहाद्रपूर्ण पटाक्षेप 

भोपाल: मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और आईएएस अधिकारी अरविंद शाह के बीच चल रहे विवाद का आज शाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में हुई एक बैठक में सौहाद्र पूर्ण पटाक्षेप हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, मंत्री राकेश सिंह के अलावा मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

माना जा रहा है कि इस बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी बात को रखा । आपसी मत भिन्नता को समाप्त करने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे काम करने की सहमति व्यक्त की गई ।

मनु श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पिछले दो दिन से चल रहा है यह मामला अब समाप्त हो गया है। मुख्य मंत्री ने ये भरोसा व्यक्त किया कि सभी अधिकारी पूर्ण आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंçगे।