नेपाल में 18 जेलों से छह हजार कैदियों के फरार होने के बाद बिहार में नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं क्योंकि आशंका है कि अपराधी सीमा पार कर बिहार में शरण ले सकते हैं। एसएसबी और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।
नेपाल बॉर्डर पर भारत की सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पिछले 24 घंटे में 20 नेपाली कैदियों को पकड़ा है, जो नेपाल की अलग-अलग जेल से भागे थे और बॉर्डर पार करने की कोशिश में थे. एसएसबी के मुताबिक, नेपाल के हालात को देखते हुए सीमा पर गश्त तेज कर दी गई है और इंटेलिजेंस को बढ़ा दिया गया है ताकि कोई नेपाल से घुसपैठ न कर पाए. भारत और नेपाल के बीच 1751 किलोमीटर लंबा बॉर्डर है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी के कंधों पर है. इन कैदियों को पकड़कर वापस नेपाल आर्म्ड पुलिस को सौंप दिया गया है.