पिछड़ा या आदिवासी वर्ग से कांग्रेस का CM: दिग्विजय सिंह ने काटी कन्नी

2023 में सरकार बनाने के लिये पहले मिलना चाहिये बहुमत

1393

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

पंजाब के सीएम चन्नी के बयान पर किया बचाव, राहुल गांधी के केजरीवाल के आतंकवादी के घर ठहरने और प्रियंका गांधी के आर एस एस से जुड़े होने के आरोप पर जताई सहमति

खरगोन: प्रदेश में पिछड़ा वर्ग या आदिवासी वर्ग से कांग्रेस का मुख्यमंत्री की बात पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने काटी कन्नी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव और पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के गृह गांव बोरावा में जिले के कार्यकर्ताओं से मिलने आज दिग्विजय सिंह पहुंचे थे।

 

इस दौरान मीडिया से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहले 2023 में सरकार बनाने के लिये बहुमत मिलना चाहिये। मुख्यमंत्री कौन होगा ये तो बाद में तय करेंगे।

पंजाब के सीएम चन्नी के यूपी औऱ दिल्ली वाले भैया के पंजाब में घुसने नहीं देने के बयान पर दिग्गी राजा सीएम चन्नी का बचाव करते नजर आये। दिग्विजय सिह का कहना था कि चन्नी के बयान का मतलब था कि बाहर के नेता आकर पंजाब में नेतागिरी ना करे।

इस दौरान अरविन्द केजरीवाल पर कुमार विश्वास के पंजाब का सीएम और खालिस्तान का पीएम बनने के बयान का खंडन नही करने पर दिग्विजय सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधा।

 

मीडिया से चर्चा के दौरान राहुल गांधी के केजरीवाल के आतंकवादी के घर ठहरने और प्रियंका गांधी के आर एस एस से जुड़े होने के आरोप पर भी दिग्विजय सिंह ने सहमति जताई। खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के दो दिवसीय दौरे के दौरान अरूण यादव सक्रिय नजर आये।

आज अरूण यादव और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने अपने गृह गांव बोरांवा में निमाड अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में भव्य भोज का आयोजन भी किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात और चर्चा की।

इस अवसर पर दिग्विजय सिह का कहना था कि कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चल रहा है। 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के पहले प्रदेश में जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। 2023 के पहले संगठन को मजबूत करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।