
Opposition to Making Beef Tax-Free : गोमांस टैक्स फ्री करने के विरोध में कांग्रेस की विशाल रैली!
Ratlam : शुक्रवार दोपहर को शहर कांग्रेस द्वारा विशाल रैली सरकार द्वारा गौ मांस को टैक्स फ्री करने के विरोध में निकाली गई। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता के अलावा सैकड़ों की संख्या में गौभक्त भी शामिल हुए। उपस्थित गौभक्तों को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि सरकार का यह शर्मनाक कृत्य हैं, जो उसके दोगले चेहरे को उजागर करता है। गौ माता के नाम पर वोट मांगना और गौमांस को टैक्स फ्री करना, सिर्फ गौ माता का ही नहीं, भारत माता का अपमान हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे और तब तक लड़ेंगे जब तक प्रदेश में गोवध पर प्रतिबंध नहीं लगता। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस और जनता के दबाव में भाजपा की बी टीमों द्वारा सरकार के गौ मांस को टैक्स फ्री करने के विरोध का ड्रामा, टैक्स फ्री करने से भी ज्यादा शर्मनाक हैं।
गौ माता के प्रति असली प्रेम तो तब होता जिस भाजपा सरकार ने अध्यादेश निकाला, उसे सत्ता से हटाने के नारे लगाते। दिखावटी और बनावटी विरोध से गौ माता का अपमान हो रहा हैं। महाराजा सज्जन सिंह चौराहे पर गौ माता की पूजा के साथ रैली प्रारंभ हुई। बैंक कॉलोनी रोड, गीता भवन, फव्वारा चौक, बस स्टैंड और महू रोड होती हुई कलेक्ट्रेट पहुंची। कलेक्ट्रेट में आधे घंटे तक सरकार द्वारा गौ मांस टैक्स फ्री करने के विरोध में नारेबाजी की गई।

राज्यपाल के नाम ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार ने 18 सितंबर 2025 को एक अध्यादेश जारी कर प्रदेश में गौ मांस को टैक्स फ्री कर दिया हैं। इस अध्यादेश को जारी करने के उद्देश्य में लिखा गया है कि इससे गौ मांस की कीमत घटेगी याने इसके विक्रय में तथा गौ हत्या में वृद्धि होगी। इससे सरकार का असली चेहरा उजागर हो रहा हैं कि वह गौ हत्या को बढ़ावा दें रहीं हैं और अपने राजनीतिक उद्देश्य के लिए प्रदेश में गौ हत्या को प्रमोट कर रही हैं। भाजपा सरकार के राज में वर्ष 2015-16 में 70 हजार मेट्रिक टन मांस का उत्पादन हुआ था, वहीं उत्पादन 2024-25 में 176 हजार मीट्रिक टन पर चला गया। यानी लगभग ढाई गुना से ज्यादा हो गया तथा पिछले 4 वर्ष में प्रदेश में गोवंश में दो लाख 17 हजार की कमी हुई। ज्ञापन में राज्यपाल जी से अनुरोध किया गया कि वह सरकार द्वारा जारी अध्यादेश को निरस्त कर दे. ज्ञापन का वाचन पूर्व विधायक पारस सकलेचा द्वारा किया गया ज्ञापन एसडीएम आरची हरित को सौंपा।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चौहान, एनएसयुआई अध्यक्ष निलेश शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा (मामा), शैलेंद्र सिंह अठाना, चंद्रशेखर शर्मा, पार्षदगण कमरुद्दीन कछवाया, बहन यासमीन श्रेणी, सलीम मोहम्मद बागवान, फकरुद्दीन मंसूरी, रजनीकांत व्यास, शाकिर खान, भरत सेन, बसंत शर्मा, सोहेल काजी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ यादव, शांतु गवली, संगीता कांकरीया, प्रदीप राठौर, रमेश पोरवाल, मेहमूद खान, एल के गौसर, हेमंत नेकां, मनोज पांडे, जोयब आरिफ जानी, इकरार मामू, हसम्मुतुल्ला खान, इक्का बेलुत, राजेश प्रजापति, खलीफा कछावा, राधा प्रजापति, अनिल नांदेचा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली के अंत में आभार कमरुद्दीन कछवाया ने किया ने माना!
CM Helpline complaint : CM हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे : कलेक्टर राजेश बाथम!





