WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Talents will be honored on Lata Mangeshkar’s birthday : त्रक धा ग्रुप के बैनर तले 251 प्रतिभाओं का रविवार को होगा सम्मान!

Lata Mangeshkar's birthday

Talents will be honored on Lata Mangeshkar’s birthday : त्रक धा ग्रुप के बैनर तले 251 प्रतिभाओं का रविवार को होगा सम्मान!

                      लता मंगेशकर के गीतों की एक से बढ़कर एक देंगे प्रस्तुति!

Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र स्थित नवश्रृंगारित गुलाब चक्कर में रविवार को लता मंगेशकर के जन्मदिन अवसर पर त्रक धा म्युजिकल ग्रुप के बैनर तले 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य सूरों की मलिका, पाशर्व गायिका लता मंगेशकर के गीतों की प्रस्तुतियां भी देंगे।

ग्रुप संयोजक देव विष्णु प्रसाद कण्डारे (देवसर) ने बताया कि 28 सितंबर रविवार को ऐतिहासिक विरासत गुलाब चक्कर में पार्श्व गायिका लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में शहर की साहित्य, संगीत, कला एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि ग्रुप की स्थापना 24 अक्टूबर 2011 से त्रक धा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा साहित्य, संगीत, कला एवं सामाजिक गतिविधियों पर केंद्रित आयोजन किए जाते हैं और शहर में होने वाले अन्य आयोजनों में शरीक होने वाली प्रतिभाओं का चयन किया जाता हैं और ऐसी प्रतिभावान प्रतिभाओं को समय-समय पर सम्मानित किया जाता हैं। 28 सितंबर को प्रतिभा सम्मान के साथ ही संस्था के कलाकार लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में लता दीदी के सदाबहार सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी देंगे। ग्रुप ऑनर देवसर एवं देवेंद्र सिंह भदोरिया ने शहर के गणमान्यजनों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की हैं!

Opposition to Making Beef Tax-Free : गोमांस टैक्स फ्री करने के विरोध में कांग्रेस की विशाल रैली!