आयुक्त ने क्या लिखा ACR में देख पाएंगे प्रोफेसर, ACR आनलाइन भरी जाएगी

228
अनुदान प्राप्त निजी कॉलेज नहीं दे रहे 62 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षकों की जानकारी

आयुक्त ने क्या लिखा ACR में देख पाएंगे प्रोफेसर, ACR आनलाइन भरी जाएगी

भोपाल: उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कालेजों में कार्यरत प्रोफेसरों की वार्षिक गोपनीय चरित्रावाली (ACR) आनलाइन भरी जा रही है। 2024-2025 की ACR के लिए प्रोफेसरों को बीस अक्टूबर तक पूरा करना है। ऐसा नहीं करने की दशा में उनकी ACR बिगड़ भी सकती है।

विभाग ने ACR में पारदर्शिता रखते हुए सिस्टम में काफी बदलाव किए हैं। इसमें प्रोफेसर देख पाएंगे की उनकी ACR में प्राचार्य, अतिरिक्त संचालक और आयुक्त में क्या रिमार्क किया है। इसमें कोई त्रुटि होने पर सुधार भी कराया जा सकेगा।

प्रदेश में करीब पांच हजार प्रोफेसर कालेजों में अध्ययन करा रहे हैं। उनकी ACR को लेकर हमेशा परेशानी ही बनी रहती है। कहीं उनके दस्तावेज गुम हो जाते हैं, तो कभी उनकी ACR गायब हो जाती है। ऐसी ही कई शिकायतों को देखते हुए विभाग ने आनलाइन ACR लिखाने का निर्णय लिया है।

प्रोफेसर बीस अक्टूबर तक अपनी ACR आनलाइन भरेंगे। यहां से उनकी ACR प्राचार्य, एडी और आयुक्त के पास जाएगा। तीनों अधिकारियों ने प्रोफेसर की ACR में क्या-क्या मार्क करते हुए ग्रेड या अंक दिए हैं। इसी चैनल के माध्यम से ACR आयुक्त, एडी और प्राचार्य से होते हुए प्रोफेसर के पास पहुंच जाएगी। जब वे ACR की मार्किंग देख लेंगे, तो वह विभाग के गोपनीय विभाग में पहुंच जाएगी। इसके बाद ACR में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है।

प्रोफेसर की ACR में किसी भी तरह का कोई भी संशोधन करने का अधिकार सिर्फ उच्च शिक्षा आयुक्त को दिया गया है। वर्तमान में किसी प्रोफेसर की ACR सिर्फ डी पर रुकी हुई है, तो उसे आयुक्त प्रबल सिपाहा सी में ला सकते हैं, लेकिन इसके बाद और अपग्रेड नहीं कर सकते हैं।

*लाईब्रेरियन और खेल अधिकारी भी होंगे आनलाइन* 

प्रदेश में करीब 500 ग्रंथपाल और खेल अधिकारी कार्यरत हैं। उनकी ACR भी आनलाइन करने की तैयारी की जा रही है, जो अगले चरण में हो सकती है। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।